तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड से टकराई, एक की हुई मौत, तीन घायल
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज क्षेत्र में मवेशी के अचानक नेशनल हाइवे पर आ जाने कार असंतुलित हो गयी। भीषण दुर्घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं तीन लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। लीलापुर थाना क्षेत्र के दया का पुरवा डांडी निवासी हंसराज सरोज 40 पुत्र रामनिहोर सरोज मंगलवार की रात गांव से कार द्वारा रिश्तेदारी जा रहा था। कार पर हंसराज के साथ गांव के विजय वर्मा 30 पुत्र विनोद कुमार तथा संजीत कुमार सरोज 39 पुत्र राजाराम एवं दिनेश कुमार सरोज 30 पुत्र राजाराम भी सवार थे। लालगंज कोतवाली के रायबरेली नेशनल हाइवे पर दुबे का पुरवा राजेन्द्र नगर के पास रात करीब दस बजे अचानक नेशनल हाइवे पर मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर मे कार असंतुलित हो गयी।
कार सीधे पेड से टकराकर पलटा खा गयी। दुर्घटना मे वाहन चालक हंसराज सरोज समेत चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया। यहां घायल चालक हंसराज सरोज को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलो को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर हंसराज की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों मे कोहराम मच गया। हंसराज खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। असमय उसकी मौत से कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाली बेटी अंजली सरोज तथा कक्षा सात में निखिल सरेाज व कक्षा दो में पढाई कर रहा समर सरोज निराश्रित हो गये। वहीं घायलों का उपचार जारी बताया जाता है। पुलिस ने मृतक हंसराज के शव को पीएम के लिए बुधवार की सुबह जिला अस्पताल भेजवाया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

The post तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पेड से टकराई, एक की हुई मौत, तीन घायल appeared first on Tejas Today.