भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन रविवार को कौआकोल में धूमधाम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। कौआकोल दुर्गामण्डप बूथ संख्या 294 अवस्थित सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष माधुरी वर्मा की देखरेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर मुन्ना शर्मा,सूरज साव,परशुराम यादव,अंकित विश्वकर्मा सुरेन्द्र प्रसाद महतो आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी मण्डल में भी भाजपा कार्यकर्ता अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी विकास कर रहा है। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

The post भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन appeared first on Tejas Today.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn