बाबा खाटू श्याम मण्डल ने निकाली पैदल निशान यात्रा
रूपा गोयल
बांदा। बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल द्वारा हर माह एकादशी पैदल निशान यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में भारी संख्या में खाटू श्याम भक्तगण उपस्थित रहे। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत व जलपान की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गयी। यात्रा में खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मोंटू गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा लगातार 7वीं यात्रा निकली गयी। इस यात्रा का उद्देश्य है सिर्फ हिंदू समाज एकजुट करने का आवाहन किया गया और उन्होंने आगे बताया कि खाटू श्याम सेवा मंडल के द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं इन सामाजिक कार्यों से लगातार लोग जुड़े रहे हैं खाटू श्याम सेवा मंडल के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निशान यात्रा एकादशी के दिन निकल जाती है। इस यात्रा में महिलाएं बच्चे भी शामिल होते हैं जो बड़ी आनंदमय से यात्रा निकल जाती है। इस यात्रा में भक्ति में देखने को मिलता है। इस अवसर पर खाटू श्याम के पदाधिकारी अध्यक्ष मोंटू गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला प्रभारी गौ रक्षा समिति सुरेश कान्हा, गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष महेश प्रजापति, मनोज, शिवा, सुधीर तिवारी, मोहित चौरसिया, रामबहोरी, पप्पू शिवहरे, महिला अध्यक्ष विमला यादव, उपाध्यक्ष सुमन यादव, महामंत्री शैल गुप्ता, रूबी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, संगीता शिवहरे, अमन गुप्ता तिंदवारी, शैलेंद्र गुप्ता, शीतल गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।