माहुरी मण्डल की महिलाओं ने डांडिया नृत्य से बांधा समां
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। हिसुआ में माहुरी मंडल की महिलाओं ने डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कर जमकर डांस किया। शहर के अंदर बाजार दरबार चौक के समीप स्थित भवन में माहुरी मंडल सामाजिक संस्थान की ओर से मंगलवार को शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट महोत्सव में पंजाबी पॉप व एवं हिन्दी भोजपुरी फिल्मी के गानों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। शुरुआत में देवी दुर्गा आराधना और आरती का नृत्य प्रस्तुत हुआ, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की नेत्री वार्ड पार्षद रेखा देवी एवं शिल्पी लाल एवं शिक्षिका प्रीति भदानी ने किया। डांडिया महोत्सव में शहर के माहुरी समाज के युवतियों एवं महिलाओं ने डांडिया का पारंपरिक पोशाक में सजधज कर हिस्सा लिया। इस दरम्यान एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समाज की सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति भदानी ने बताया कि यह कार्यक्रम से महिलाओं में हौसला और उत्साह मिलता है। जिसकी तैयारी सभी महिलाएं अपने घरों में करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन से महिलाओं का सामाजिक मिलन भी हो जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही रेखा देवी ने कहा डांडिया कार्यक्रम देवी दुर्गा के पूजा नवरात्रा में आयोजन होता है जिससे हम सभी महिलाएं एक दूसरे से मिलकर सामाजिक उत्थान का चर्चा भी करते हैं। इस अवसर पर प्रीति भदानी, अनिता बरहपुरिया, पूनम कुमारी, गायत्री देवी, शिल्पी लाल, ममता लाल, जूही, सुनीता लाल, रागिनी, अनिता, आरती, रेखा कन्धवे, रश्मि बरहपुरिया, शारदा देवी, सेहज्ल, वंशिका, रिद्धि, रिमी, पीहू आदि ने प्रस्तुति दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।